10 Days to Faster Reading Book Summary in Hindi

10 Days to Faster Reading

यह किताब आपको क्यों पढ़नी चाहिए

10 Days to Faster Reading- बढ़ने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी होता है। हर कोई व्यक्ति इस बात को जानता है। दुनिया का हर कामयाब व्यक्ति बिना पढ़े या बिना किसी खास चीज़ के बारे में जानकारी इकठ्ठा किए कामयाब नहीं हुआ। और किताबें यह जानकारी हमें बहुत आसानी से दे दिया करती हैं। लेकिन क्या हो अगर आपको बहुत कम समय में बहुत सी किताबें पढ़नी हो? क्या हो अगर आप बहुत धीरे पढ़ते हों जिससे आपको कुछ भी सीखने में ज्यादा समय लगता हो?

यह किताब इस तरह की समस्याओं से निकलने में आपकी मदद करती है। यह किताब आपको वो अलग अलग तरीके बताती है जिसकी मदद से आप अपने पढ़ने की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं। साथ ही यह हमें कुछ बुरी आदतों के बारे में बताती है जो हमें तेज पढ़ने से रोकती हैं।

-आपको सब कुछ पढ़ने की जरूरत क्यों नहीं है। -वो कौन सी बुरी आदतें हैं जो हमें तेज पढ़ने से रोकती हैं।

-किस तरह से आप कम समय में ज्यादा पढ़ सकते हैं।

इस बुक को ख़रीदे (Buy this Book)-  PRINT  | KINDLE  | VIDEOS

सब कुछ पढ़ने की बजाए सिर्फ वही पढ़िए जो आपको पसंद आए।

हम सभी को स्कूल की किताबों का हर एक हिस्सा पढ़ना पड़ता था क्योंकि उसे पढ़कर हमें एक्ज़ाम देना होता था और हम नहीं जानते थे कि वहाँ हमसे किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन स्कूल से निकलने के बाद यह आदत हमारे अंदर कुछ इस तरह से बस जाती है  की हम सब कुछ पाने की कोसिस करने लगते हैं भला वो वाह हमारे काम की चीज हो या ना हो।

एक्जाम्पल के लिए न्यूज़ पेपर या मैगज़ीन का हर एक हिस्सा आपके काम का नहीं हो सकता। ठीक उसी तरह एक किताब में लिखी गई हर बात आपके काम की नहीं हो सकती। तो हर एक चीज़ को मत पढ़िए बल्कि उस चीज़ को खोजिए जो वाकई आपके काम की हो।

इसके अलावा आप सिर्फ कुछ गिनी चुनी चीजों को पढ़िए, ना कि हर उस चीज़ को जो आपके टेबल पर रखी हुई है। आप उसमें से उन । आर्टिकल्स को अलग कर दीजिए जिनके नाम से यह साफ हो कि वो आपके काम की नहीं है।

इसके बाद आप पढ़ी हुई चीजों को याद करने का एक तरीका बनाइए। आप जब भी पढ़िए तो अपने साथ एक पेंसिल लेकर बैठिए और जरूरी लाइनों को अंडरलाइन कर दीजिए। इसके बाद आप सभी जरूरी लाइनों को एक जगह पर लिख कर अलग कर लीजिए ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसे आसानी से पा सकें।

10 Days to Faster Reading- अंत में, यह सोचना छोड़ दीजिए कि आपको अपने काम पर नहीं पढ़ना चाहिए। बल्कि आपको अपने काम पर ही पढ़ना चाहिए। इस तरह से आपको अपने काम को करने के अलग अलग तरीके मिल जाएंगे जिससे आप समय के साथ बेहतर बन सकते हैं। अगर आप एक बिजनेस करते हैं तो आपको नए नए बिजनेस आइडियाज़ मिल सकते हैं और खुद को प्रतियोगिता से अलग करने के तरीके पता चल सकते हैं।

अन्य बेस्ट सेलर बुक समरी पढ़े –  CLICK HERE

कुछ बुरी आदतों को छोड़कर आप अपने पढ़ने की रफ्तार को बढ़ा सकते हैं।

किसी अच्छी आदत को अपनाने के लिए अगर आपको जगह बनानी है तो उससे पहले किस ना किसी बुरी आदत को निकाल कर जगह खाली करनी होगी। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी बुरी आदतें हैं जिन्हें छोड़कर आप अच्छी आदतें बना सकते हैं।

सबसे पहले तो पढ़ते वक्त इधर उधर की बातों के बारे में सोचना छोड़ दीजिए। अक्सर ही होता है कि पढ़ते वक्त हमारा दिमाग किताब पर कम और यहाँ वहाँ की बातों में ज्यादा लगता है। इसकी वजह से हम पढ़ी गई चीजों को अच्छे से याद नहीं रख पाते क्योंकि हमने उसे अच्छे से नहीं पढ़ा है।

इस बुरी आदत को निकालने के बाद आप उन चीज़ों के बारे में सोचना शुरू कर दीजिए जो किताब से संबंधित हों। एक्ज़ाम्पल के लिए अगर आप साँप के बारे में पढ़ रहे हैं तो याद कीजिए कि जब

आखिरी बार आप ने साँप देखा था तो उसकी कौन कौन सी खूबियाँ किताब में लिखी गई बातों से मिल रही हैं। इस तरह से आप किताब की बातों की तुलना अपनी जिन्दगी से करते जाइए ताकि आप उसे ज्यादा समय तक याद रख सकें।

इसके बाद जो गलत आदत आपको छोड़नी है वो है एक ही लाइन को बार बार पढ़ना। कुछ लोग अनजाने में एक लाइन पढ़ने के बाद दोबारा उसी लाइन को पढ़ने लग जाते हैं। पढ़ते वक्त अपनी ऊँगली किताब की लाइन पर रखिए जिसे आप पढ़ रहे हैं। इस तरह से आप अपना कुछ समय बचा कर जल्दी पढ़ सकते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अगर आपको कोई लाइन ना समझ में आए तो आप उसे भी फिर से ना पढ़िए।

इसके बाद आप बोल बोल कर पढ़ना बंद कर दीजिए और ना ही पढ़ते वक्त अपनी जीभ हिलाइए। हमारा दिमाग एक मिनट में 400 शब्द पढ़ सकता है लेकिन जब हम बोल बोल कर पढ़ते हैं तो हम सिर्फ 150 शब्द ही पढ़ पाते हैं। पढ़ते वक्त एक च्यूइंग गम चबाइए। इससे आपको मन में पढ़ने में मदद मिलेगी।

किसी किताब को पढ़ने से पहले उसका प्रीव्यू ले लीजिए।

अब वक्त आ गया है कि हम इस बारे में बात करें कि किस तरह से आप कम समय में ज्यादा पढ़ सकते हैं। सबसे पहले तो यह पहचानना सीखिए कि कौन सी चीजें आपके काम की नहीं है या किन किताबों को आपको नहीं पढ़ना है। इनके लिए आप खुद से यह दो सवाल पूछिए

-मैं इसे क्यों पढ़ रहा हूँ? –

मुझे इस जानकारी की जरूरत क्यों है?

सबसे पहले तो आपको यह पता होना चाहिए कि आप जो पढ़ रहे हैं उसकी जरूरत आपको क्यों है। एक्ज़ाम्पल के लिए अगर आप कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं और चाहते हैं कि आप कुछ नया और बेहतर बनाएँ तो आप नई सिर्फ टेक्नोलॉजी को पढ़ने पर ध्यान दीजिए। वो प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जिनका इस्तेमाल अब बहुत कम होता है उन्हें सीखने में अपना समय बरबाद मत कीजिए। इस तरह से आप पुरानी किताबों को निकाल कर अपने पढ़ने का काम कम कर सकते हैं।

इसके बाद आप यह देखिए कि आप जो पढ़ रहे हैं उसकी जरूरत आपको क्यों है। अगर आप एक प्रोग्रामर हैं तो आपको हार्डवेयर से संबंधित किताबों को पढ़ने की कुछ खास जरूरत नहीं होनी चाहिए। इसलिए इस तरह की चीजों को भी अपनी लिस्ट से निकाल दीजिए।

अपनी किताबों की लिस्ट को छोटा करने के बाद अब वक्त आ गया है कि आप हर किताब का प्रीव्यू लेना शुरू कर दीजिए। इसका मतलब यह है कि आप उसे पूरा ना पढ़कर सिर्फ उसमें की जरूरी बातों को पढ़िए। आप उसका इंट्रोडक्शन पढ़िए, इसके बाद उस किताब की हर हेडिंग और उसके नीचे लिखी गई दो-तीन लाइनें। इस तरह से आप उसमें लिखी गई सारी बातों से वाकिफ हो जाएंगे।

ऐसा करने से आपको उस किताब की लगभग 40% जानकारी हो जाती है। बाकी कि किताब में इसी जानकारी को ज्यादा समझाया जाता है या फिर कुछ एक्जाम्पल देकर सभी बातों को साफ किया

अपने पढ़ने की रफ्तार बढ़ाने के लिए आप अलग अलग तरीके अपना सकते हैं।

अब आइए हम कुछ ऐसे तरीकों की बात करते हैं जिनकी मदद से आप ज्यादा तेज पढ़ सकते हैं। ऐसा करने के बहुत से तरीके हैं जो नीचे दिए गए हैं।

पहला तरीका यह है कि आप एक वाक्य के जरूरी शब्दों को पढ़िए। जरूरी शब्दों से हमारा मतलब उन शब्दों से है जिन्हें पढ़ लेने से मतलब समझ में आ जाए। एक्ज़ाम्पल के लिए नीचे के वाक्य को पढ़िए

राजू लकड़ी काटने के लिए जंगल में गया था।

इस वाक्य के बोल्ड शब्दों को पढ़कर मतलब समझ में आ जाता है। इस तरह से आप कम समय में ज्यादा पढ़ सकते हैं। जरूरी शब्दों को पहचानने का तरीका यह है कि वे लम्बे होते हैं और हर वाक्य में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अपनी आँखों को सिर्फ इस तरह के शब्दों पर दौड़ाने की कोशिश कीजिए।

अगला तरीका यह है कि आप एक बार में एक शब्द ना पढ़कर दो या तीन शब्दों के एक ग्रुप को पढ़िए। इस तरीके को अपनाने में आपको थोड़ा वक्त लगेगा लेकिन इसकी मदद से बाद में आप अपना बहुत सारा वक्त बचा सकते हैं। एक्ज़ाम्पल के लिए –

प्रधानमंत्री की / नई योजना / के तहत / बहुत से किसानों / का कर्ज / माफ किया / जा सकता है।

यहाँ पर आप एक स्लैश के अंदर लिखे गए शब्दों को अलग अलग ना पढ़कर कुछ इस तरह से पढ़िए कि ये एक ही शब्द हों। इस तरह से समय के साथ आपके दिमाग को तीन शब्दों को एक शब्द की तरह पढ़ना आ जाएगा और आप पहले से तीन गुना तेज पढ़ सकेंगे।

इस बुक को ख़रीदे (Buy this Book)-  PRINT  | KINDLE  | VIDEOS

लाइन के बीच पढ़कर या इंडेंटिंग का तरीका अपना कर आप ज्यादा तेज पढ़ सकते हैं।

10 Days to Faster Reading- अक्सर ऐसा होता है कि हम पढ़ते पढ़ते एक शब्द पर आ कर रुक जाते हैं। कभी कभी हम अनजाने में बोल बोलकर पढ़ने लगते हैं जिससे हमारे पढ़ने की रफ्तार कम हो जाती है। इससे निकलने के लिए आप पढ़ते वक्त शब्दों को मत देखिए, बल्कि दो लाइनों के बीच की जगह को देखते हुए पढ़िए। इस तरह से आप शब्दों का आधा हिस्सा देख सकते हैं और यह समझ सकते हैं कि वो क्या लिखा है। यह तरीका आपको बार बार एक शब्द पर रुकने से रोकेगा, क्योंकि अब आप शब्दों को नहीं देख रहे हैं।

इसके अलावा आप इंडेंटिंग का तरीका अपना सकता हैं। इसका मतलब है कि आप नई लाइन के शुरू होने पर उसे शुरुआत से ना पढ़कर एक या दो शब्द छोड़कर पढ़िए। ठीक वैसे ही लाइन के खत्म होने पर आप आखिर के एक या दो शब्द छोड़ दीजिए। आपकी आँखें उन छोड़े गए शब्दों को पहचान लेंगी। अगर आपको शब्द छोड़ने में दिक्कत हो रही है तो आप अपनी किताब के पेज के दोनों तरफ एक मार्जिन खींच दीजिए। इससे आपको शुरुआत और अंत के शब्दों को छोड़ने में आसानी होगी।

इस तरह से आप बार बार एक लाइन के खत्म होने पर रुकते नहीं हैं। हर शब्द को पढ़ने का कोई मतलब नहीं है अगर आप सिर्फ कुछ शब्दों को पढ़कर उसका मतलब जान सकते हैं। इन तरीकों को अपनाने में आपको कुछ समय लग सकता है। शायद आपको लगे कि आप बेकार में इनपर अपना समय बरबाद कर रहे हैं। लेकिन बार बार प्रैक्टिस करने से आपको इनकी आदत पड़ जाएगी और आप पहले से ज्यादा तेज पढ़ सकेंगे।

पढ़ते वक्त अपनी ऊँगलियों को उस लाइन पर रखिए जिसे आप पढ़ रहे हैं।

हमारी आँखें हमेशा उस चीज़ की तरफ खींच जाती हैं जो हिल रही होती है। यानी कि अगर आप कोई जरूरी काम कर रहे हैं और आपके कमरे की खिड़की हवा की वजह से खुल जाए तो आपका ध्यान भटक जाएगा और आप उस खिड़की को देखने लगेंगे। इसलिए अगर आप पढ़ने वक्त अपनी ऊँगलियों को उस लाइन पर रखेंगे जिसे आप पढ़ रहे हैं तो आपका ध्यान नहीं भटकेगा।

आप अपनी ऊँगलियों को उस लाइन के ठीक ऊपर या नीचे रख सकते हैं। आप चाहें तो उसे धीरे धीरे नीचे की तरफ बढ़क सकते हैं। इससे आपकी आँखों को नई लाइन को खोजने में मदद मिलेगी। साथ ही आप बार बार एक ही लाइन को पढ़ने से बचेंगे जिससे आपका कुछ समय बच सकता है।

एक अखबार पढ़ते वक्त आप अपनी ऊँगलियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप उसे एक साँप की तरह घुमाते हुए नीचे तक लेकर जा सकते हैं।

आप जिस चीज़ को पढ़ चुके हैं उसके ऊपर कुछ रख दीजिए ताकी आप उसे फिर से पढ़ने से बच सकें। इसके लिए आप चाहें तो अपने बिजनेस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपने हाथ का।

इस तरह के तरीके आपको शुरुआत में थोड़े अजीब या बचकाने लग सकते हैं लेकिन समय के साथ आपको इनका बहुत फायदा मिलेगा। जब आपको ये सारे काम करने की आदत हो जाएगी तब आप बिना अपना ध्यान भटकाए ज्यादा तेज पढ़ पाएंगे।

इस बुक को ख़रीदे (Buy this Book)-  PRINT  | KINDLE  | VIDEOS

कुल मिलाकर

हर उस चीज़ को पढ़ने की कोशिश मत कीजिए जो आपके टेबल के ऊपर रखी हुई है। उन चीज़ों को अपनी लिस्ट से निकाल दीजिए जिन्हें पढ़ने का कोई फायदा नहीं है। इसके बाद अपनी कुछ बुरी आदतों को पहचान कर उन्हें छोड़िए और इस किताब के अलग अलग तरीके अपना कर अपने पढ़ने के रफ्तार को बढ़ाने की कोशिश कीजिए।

हर 20 मिनट पर एक ब्रेक लीजिए।

रीसर्च में यह बात सामने आई कि हम सिर्फ 20 मिनट तक अपना ध्यान किसी चीज़ पर अच्छे से लगा सकते हैं। इसलिए आप एक बार में इससे ज्यादा मत पढ़िए। ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट पढ़ने के बाद आप 5 मिनट तक आराम कीजिए ताकि आपका दिमाग और आँखें आराम कर सकें। एक घंटे तक लगातार पढ़ने की कोशिश कभी मत कीजिए।

अन्य बेस्ट सेलर बुक समरी पढ़े –  CLICK HERE

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *