As A Man Thinketh Book Summary in Hindi

As A Man Thinketh

ये किताब आप को क्यूँ पढ़नी चाहिए?

क्या आप शक्तिशाली बनना चाहते हैं? या क्या कोई एक लक्ष्य है जिसे आप प्राप्त करना चाहते हैं, जैसे अपनी पहली पुस्तक लिखना? आमतौर पर, सलाह पर आधारित पुस्तकें आपको कुछ नियमो को पूरा कर और कुछ तरीकों को अपनाकर अपने लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए कहेंगी जैसे अपने सबसे महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाना, अपने डेस्क को साफ करना और व्यवस्थित करना या अगली मीटिंग में अपने आपको कैसे बेहतर दिखा सकते हैं, उस पर प्रयास करना । खैर, इस तरह की सलाह आपको इस किताब में नहीं मिलेगी। इनसे बिल्कुल अलग इस किताब में आपको समझाएंगे कि कैसे आप अपने दिमाग पर काबू कर वो सब हासिल कर सकते हैं जिसे चाहते हैं। क्यूंकि पूरा खेल दिमाग और हमारी सोच का है।

एज़ ए मैन थिन्केथ का उद्देश्य आपको उस शक्ति को महसूस करने में मदद करना है जो आपके पास पहले से है। इस समरी को पढ़कर, आपको पता चलेगा कि आपके जीवन में हर चीज, चरित्र की ताकत, आपके शारीरिक स्वास्थ्य से लेकर आपकी कलात्मक उपलब्धियों और आपकी जीवन परिस्थितियों तक, आपके विचारों से निर्धारित होती है। और आपको पता चलेगा कि इस असीम आज़ादी का अधिकतम लाभ कैसे उठाया जाए।

  • आपका मन बगीचे की तरह क्यों है?
  • आपके विचार आपकी आयु दर्शातें हैं।
  • जो लोग सपने देखते हैं वो महान क्यों होते हैं?

इस बुक को ख़रीदे (Buy this Book)-  PRINT  | KINDLE

अन्य बेस्ट सेलर बुक समरी पढ़े –  CLICK HERE

अपनी सोच पर काबू कर हम अपनी ज़िन्दगी बदल सकते हैं।

कभी बैठकर सोचा है कि हम इंसान क्या हैं? यह एक हैरान करने वाला प्रश्न है, इसलिए यहां आपको एक संकेत देते हैं मनुष्य अपने विचारों का योग है।

जैसे एक पौधा एक छोटे से बीज से उगता है, वैसे ही हम जो कुछ भी काम करते हैं, वह हमारे विचारों का परिणाम है। इन कामों से पैटर्न उभर कर आते हैं। बदले में ये पैटर्न हमारे चरित्र को बनाते हैं। हमारा चरित्र या व्यक्तित्व हमारे विचारों से शुरू होता है। लेकिन यह इतना ज़रूरी क्यों है?

क्यूंकि एक व्यक्ति का मन एक बगीचे की तरह होता है, अगर उसकी ठीक से देखभाल की जाए तो उसमें फल और फूल उगते हैं । अगर उस बगीचे की देखभाल ना की जाए तो उसमें घास और झाड़ियां उगती हैं । जिस तरह एक बगीचे में फल और फूलों की अच्छी खेती के लिए हमें उसमें से घास को निकालना पड़ता है उसी तरह हमें जीवन में अच्छे परिणाम पाने के लिए अपने मन से गलत विचारों को निकालना पड़ता है । अपने जीवन में अच्छे परिणाम पाने के लिए हमें अपने मन में शुद्ध और सही विचार रखने चाहिए।

जो कोई भी अपने विचारों में निपुण होने का प्रयास करता है, वह नकारात्मक विचारों को खत्म करने से बहुत कुछ ज़्यादा कर सकता है। अपने विचारों पर सही तरीके से काम करने से, एक व्यक्ति को वह भी मिल सकता है जिसे जेम्स एलन दिव्य शक्ति (Divine Perfection) कहते है। दूसरे शब्दों में, बुरे या बेकार विचारों को मिटाकर, एक व्यक्ति अपने जीवन में खुशी, शक्ति, शांति और ज्ञान हासिल सकता है।

आपने देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा नकारात्मक बातें करते हैं, जैसे कि जब भी आप उनसे मिलेंगे तो वह आपसे कहेंगे कि उनका काम ठीक नहीं चल रहा, वह ज्यादा पैसे नहीं कमा रहे, उनका बिजनेस अच्छा नहीं चल रहा या उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा। जब भी आप ऐसे लोगों से मिलेंगे तो वह आपसे कोई ना कोई शिकायत करेंगे, चाहे वह शिकायत उनके खुद के बारे में हो या किसी दूसरे व्यक्ति के बारे में | यह सब उन्हें अपने जीवन में मिलने वाले परिणाम हैं और उनके साथ यह सब उनके विचारों के कारण हो रहा है । उनके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपने काम, अपने बिजनेस और अपने जीवन के बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं, इसीलिए उन्हें परिणाम भी नकारात्मक मिलते हैं।

दूसरी और आपको कुछ ऐसे लोग भी मिलेंगे जो कभी आपसे शिकायत नहीं करेंगे, जब भी आप हमसे मिलेंगे तो वह आपको हमेशा खुश दिखाई देंगे। आपने देखा होगा कि कुछ लोग हमेशा मौज मस्ती करते रहते हैं और खुश रहते हैं। ऐसे लोग किसी से कोई शिकायत नहीं करते और दूसरों के साथ उनके रिश्ते अच्छे होते हैं, क्योंकि उनके विचार शुद्ध और सकारात्मक होते हैं। अपने सकारात्मक विचारों के कारण ही उन्हें जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।

हमारे मन के विचार चाहे अच्छे हों या बुरे, वह एक बीज की तरह होते हैं और ज्यादा देर तक मन में रहने पर वह फल जरूर देते हैं। अच्छे विचार से हमें अच्छे फल मिलते हैं और बुरे विचार से हमें बुरे फल मिलते हैं। हमारे विचारों के फल हमें अपने चरित्र, हमारे जीवन की परिस्थितियां और मौकों के रूप में मिलते हैं ।

जिस दुनिया में हम रहते हैं सिर्फ वह हमें आकार नहीं देती हैहम भी उसे आकार देते हैं!

जेम्स एलन कहते हैं कि सपने देखने वाले लोग ही दुनिया के रक्षक है। जो लोग दुनिया को खूबसूरत बनाने का सपना देखते हैं वही दुनिया को बचा कर रखते हैं। आप बुलंद सपने देखिए और जैसे जैसे आप सपने देखेंगे वैसे ही आप बनते जाएंगे। सपना वह नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं। सपनों का मतलब है जो आप अपने आप से वादा करते हैं कि आप जीवन में अपने लिए और दूसरों के लिए क्या करेंगे। आप दुनिया को क्या बनकर दिखाएंगे | दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धियां उन्हें हासिल करने वाले इंसान के सपनों से शुरू हुई थी। सपने वास्तविकता के बीज की तरह होते हैं जो बड़े होकर आपको फल देते हैं।

आप हमेशा उन चीजों की तरफ आकर्षित होंगे जिन्हें आप दिल से प्यार करते हैं। आपकी इच्छा है आप को नियंत्रित करती हैं, आप यहां तो आप को नियंत्रित करने वाली इच्छा की तरह छोटे हो जाएंगे या फिर अपनी प्रबल महत्वकांक्षा की तरह बड़े हो जाएंगे।

मूर्ख और आलसी लोग अच्छी और बुरी किस्मत में विश्वास करते हैं और हमेशा किस्मत के सहारे जीते हैं। वह उन कामयाब लोगों की कोशिश, मेहनत और असफलताएं नहीं देखते जिन्होंने दौलत, शोहरत और बुद्धिमता हासिल की है। और बुरी किस्मत में विश्वास करने वाले लोग यह नहीं जानते कि कामयाब लोगों ने भी अपने जीवन में बहुत मुश्किलों का सामना किया है। कामयाब लोग अच्छी किस्मत से नहीं बल्कि कड़ी मेहनत और दृढ़ विश्वास से अपने सपनों को पूरा करने में कामयाब होते हैं।

जिस सपने को आप अपने मन में लंबे समय तक रखेंगे, और विश्वास करेंगे कि आप उसे पा सकते हैं वही सपना आपकी जिंदगी बनाएगा, और आप खुद भी अपने सपने की तरह ही बन जाएंगे।

अच्छे विचारो को जीवन में अपनाकर बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति करें।

हमने पहले ही देखा है कि हमारे विचारों का हमारे चरित्र और स्थितियों दोनों पर कितना शक्तिशाली प्रभाव होता है। इस बात में कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि हमारे विचार हमारे शरीर को भी प्रभावित करते हैं। दुखी विचारों का प्रभाव बुरा होता है: कम नींद, सिरदर्द और , झुर्रियाँ पड़ना।

जेम्स एलन कहते हैं कि मनुष्य का शरीर उसके मन का गुलाम है। जब व्यक्ति के मन में अशुद्ध और बुरे विचारों होते हैं तो उसका शरीर बीमार हो जाता है और सड़ने लगता है। अशुद्ध विचार मनुष्य के शरीर को कमजोर बना देते हैं और बीमारियों को खुला बुलावा देती है। अशुद्ध विचार मनुष्य का दिमाग खराब कर देते हैं। शुद्ध विचार और खुशी की भावनाएं शरीर को स्वास्थ्य और शक्ति प्रदान करते हैं। दोस्तों विचार चाहे अच्छे हों या बुरे उसके परिणाम हमें अपने शरीर पर जरूर दिखाई देते हैं।

इसलिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने विचारों पर ध्यान देना होगा। अगर हमारे विचार नकारात्मक है तो हमें उन्हें सकारात्मक बनाना होगा।

अगर आप एक खुश और सुखी शरीर चाहते हैं तो आपको बुरे विचारों से अपने मन को बचाना होगा। अपने शरीर को सुंदर बनाने के लिए आपको अपने मन में सुंदर विचार रखने होंगे। नाराज़गी और निराशा के विचार हमारे स्वास्थ्य को खराब कर देते हैं। इसलिए हमें दूसरों को देखकर जलना नहीं चाहिए और बुरा महसूस नहीं करना चाहिए, हमें ऐसे विचारों को अपने मन में नहीं आने देना चाहिए। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए हमें अपने मन को प्यार उमंग शांति और खुशी के विचारों से भरना होगा। ऐसा करने के लिए हमें सब के बारे में अच्छा सोचना होगा, दूसरे लोगों में अच्छाइयां देखनी होंगी, और सब के साथ खुशी से व्यवहार करना होगा।

इस बुक को ख़रीदे (Buy this Book)-  PRINT  | KINDLE

अन्य बेस्ट सेलर बुक समरी पढ़े –  CLICK HERE

हम पूरी तरह अपनी सफलता और असफलता के लिए जिम्मेदार हैं।

दुसरे सबक में हमने समझा कि बाहरी कारण हमारे द्वारा की जाने वाली गलतियों के लिए जिम्मेदार नहीं होते हैं। यह एक बोझ की तरह लग सकता है, हालांकि। क्या हम पूरी तरह से अपनी असफलताओं के लिए दोषी हैं?

जेम्स एलन कहते हैं कि इंसान को उसके जीवन में जो कुछ भी मिलता है वह सब उसके विचारों का ही परिणाम है । इंसान अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल करता है और जो हासिल नहीं कर पाता है वह सब उसके विचारों पर निर्भर करता है। अपने विचारों और परिणामों को व्यक्ति केवल खुद ही बदल सकता है। इंसान अपने बारे में जैसा भी सोचता है वह वैसा ही बना रहता है ।

एक ताकतवर व्यक्ति किसी कमजोर व्यक्ति की तब तक मदद नहीं कर सकता जब तक कमजोर व्यक्ति मदद लेने को तैयार ना हो। एक कमजोर व्यक्ति को ताकतवर बनने के लिए पहले खुद ताकतवर बनने का निर्णय लेना होगा, तभी कोई दूसरा व्यक्ति उसकी मदद कर पाएगा।

कोई भी व्यक्ति अपने विचारों पर नियंत्रण करके ही जीवन में ऊंचा उठ सकता है और सफल हो सकता है । अगर आप जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते हैं तो उससे पहले आपको अपने विचारों को ऊपर उठाना पड़ेगा । मान लीजिए कि आप जीवन में बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं एक बड़ा घर खरीदना चाहते हैं और एक बड़ी गाड़ी खरीदना चाहते हैं । आप अमीर लोगों की तरह जीना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अमीर लोगों जैसी सोच बनानी होगी। आप एक गरीब व्यक्ति की तरह सोचकर अमीर लोगों वाला जीवन नहीं जी सकते।

आपने कुछ लोगों को शिकायत करते सुना होगा कि वह किसी काम को करने में सफल नहीं हो पा रहे, या सफल होने के लिए उन्हें पर्याप्त परिस्थितियां नहीं मिल रही। उनके साथ ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह अपने विचारों में ऐसा सोचते हैं कि वह सफल नहीं हो सकते यहां सफलता के लिए उन्हें अच्छी परिस्थितियां नहीं मिलती।

दूसरी ओर आप अपने आसपास और ऑफिस में ऐसे लोगों को भी देख सकते हैं जो कभी शिकायत नहीं करते और हर छोटे-बडे काम में सफलता प्राप्त करते हैं। उनके लिए परिस्थितियां ज्यादातर अच्छी रहती हैं और वह जो भी काम करते हैं उसमें सफल होते हैं । ऐसा उनके सकारात्मक विचारों के कारण होता है, वह सोचते हैं कि वह अपने जीवन में सफल है और उन्हें हमेशा अच्छी परिस्थितियां मिलती रहती हैं।

अगर आप जीवन में कुछ भी हासिल करना चाहते हैं तो पहले आपको विश्वास करना होगा कि आप उसे हासिल कर सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं सोचना चाहिए। आपको अपने मन में अपने लक्ष्य के बारे में सकारात्मक विचार रखने होंगे और उस दिशा में सकारात्मकता से कार्य करना होगा।

इस बुक को ख़रीदे (Buy this Book)-  PRINT  | KINDLE

अन्य बेस्ट सेलर बुक समरी पढ़े –  CLICK HERE

कुल मिला कर

विचार हमारे जीवन की कुंजी है। हमारी विशेषताएं, हमारी लक्ष्य को पाने की क्षमता, परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति और यहां तक कि हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी उन सभी विचारों बनता हैं जो हमारे पास हैं। जीवन में अच्छा पाने के लिए अपने विचारों को बदलकर , हम अपने जीवन को भी बदल सकते हैं।

छंटाई करना सीखें!

अगली बार जब आप थका हुए महसूस करें, तो थोड़ी सी छंटाई शुरू करें,बगीचे में नहीं, बल्कि अपने मन में! क्या आप उन विचारों को ढूंढ सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा रहे हैं? यदि वे नुकसान पहुंचा रहे हैं या रास्ते में अड़चन बन कर खड़े हैं, तो उन्हें बाहर निकाल कर फेंक दें ! यह आपको अपने मन को जीवन में सिर्फ अच्छा, सही सोचने में मदद करता है, जिससे आप अपनी मंज़िल तक जल्दी पहुँच पाएंगे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *